PM Kisan 19th Installment Date 2025: जैसा की आप सभी जानते हे PM किसान भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य भारत में छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सालाना 6000 रुपये जमा किए जाते हैं। ये राशि तीन बराबर किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर (DBT) के माध्यम से दिए जाते हैं। बता दें कि ये किस्त हर चार महीने में जारी की जाती है।PM Kisan की 19वीं किस्त का भुगतान फरवरी 2025 में संभावित है। सरकार ने अभी तक सटीक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड्स के अनुसार यह राशि किसानों के खातों में फरवरी के मध्य तक ट्रांसफर की जाएगी। पात्र किसानों को ₹2000 की यह किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
19वीं किस्त अपडेट और प्रक्रिया:
किस्त जारी होने की तारीख: अभी तक सरकार ने सटीक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन किस्त फरवरी 2025 के मध्य में आने की उम्मीद है
e-KYC और भूमि सत्यापन:
- लाभार्थियों को सुनिश्चित करना होगा कि उनका e-KYC और आधार बैंक खाते से लिंक हो।
- भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन भी आवश्यक है।
लाभार्थी सूची चेक करें:
- PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
- “फ़ार्मर कॉर्नर” में “लाभार्थी सूची” चुनें।
- राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण दर्ज करें
PM Kisan लाभार्थी स्टेटस चेक करने के लिए:
- वेबसाइट पर जाएं: pmkisan.gov.in खोलें।
- फ़ार्मर कॉर्नर चुनें: होमपेज पर “फ़ार्मर कॉर्नर” में Beneficiary Status विकल्प क्लिक करें।
- जानकारी भरें: अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, या पंजीकरण संख्या डालें।
- स्टेटस देखें: “Get Data” पर क्लिक करें और किस्त की स्थिति जांचें।
- समस्या समाधान: कोई त्रुटि हो तो हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-526 पर संपर्क करें।
और देखो : सिर्फ ₹20 में सामान बनाएं और ₹200 में बेचकर कमाएं लाखों
योजना का फायदा उन किसानों को मिलेगा जो इन शर्तों को पूरा करते हैं:
योग्यता:
- किसानों के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- जमीन के मालिक किसान पात्र हैं।
जरूरी कागजात:
- आधार कार्ड।
- बैंक खाता जो आधार से लिंक हो।
- भूमि स्वामित्व के दस्तावेज़।
निष्क्रिय किसान अयोग्य:
- आयकर दाता, सरकारी कर्मचारी, या पेंशनभोगी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
- संवैधानिक पदों पर कार्यरत व्यक्ति भी अयोग्य हैं।
मुख्य लाभ:
- पात्र किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता, तीन किस्तों में मिलती है।
- किस्त सीधा बैंक खाते में जमा होती है।
तो दोस्तों अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें।